{"_id":"621a70bb4f368f11f805f06c","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-in-hotel-rewari-news-rtk6395986118","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में युवक ने की फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में युवक ने की फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के रेलवे चौक स्थित एक होटल के कमरे में शुक्रवार की रात राजस्थान के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब एक कर्मचारी कमरे का दरवाजा खुलवाने पहुंचा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा के पास लगी खिड़की को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और शव को कब्जे में लिया। इस दौरान पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार युवक तीन दिन से लापता था। वह शुक्रवार को कमरा किराये पर लिया था।
पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर सूचना मिली कि रेलवे चौक स्थित एक होटल में ठहरे युवक ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद शहर थाना एसएचओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने दरवाजा के पास लगी खिड़की को तोड़वाया और कमरे में प्रवेश किया। साथ ही शव को फंदे से उतरवा और शनाख्त होने के बाद परिजनों को जानकारी दी। उसकी पहचान राजस्थान के कस्बा किशनगढ़ बास निवासी लखन के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। हालांकि सुसाइड नोट में युवक ने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
इस दौरान परिजनों ने बताया कि लखन दो-तीन दिन से घर से लापता था। उसकी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया था। परिजनों ने राजस्थान पुलिस को लखन के लापता होने की शिकायत भी दी थी। पुलिस ने बताया कि रेलवे चौक स्थित होटल में युवक शुक्रवार की दोपहर पहुंचा था और कमरा किराये पर लिया था। शनिवार को युवक के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर स्टाफ के कर्मचारी पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
कोट
आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजनों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
- संजय कुुमार, एसएचओ, शहर थाना