फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth asked Congress candidate Chiranjiv Rao questions about development In Rewari

Rewari: कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव से युवकों ने विकास को लेकर पूछे सवाल, नाराज कार्यकर्ताओं ने बाहर खदेड़ा

Tue, 24 Sep 2024 12:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Sep 2024 12:16 PM IST
सार

विरोध प्रदर्शन करने वाले अजय यादव ने कहा कि चिरंजीव राव 2019 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद पहली बार वे नवंबर 2023 को इस गांव में आए और गिंदोखर-जादरा कच्ची सड़क का शिलान्यास कर चले गए। इस पर चिरंजीव ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में नहीं है।

विज्ञापन
youth asked Congress candidate Chiranjiv Rao questions about development In Rewari
कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, सोमवार दोपहर चिरंजीव राव कार्यक्रम के लिए गिंदोखर गांव के पंचायत घर पहुंचे। वे चुनाव में अपने पक्ष में वोट देने की अपील करने के लिए ग्रामीणों के बीच गए। कार्यक्रम में भारी भीड़ थी। तभी गांव के युवा अजय यादव, विकास, प्रवीण, देवेंद्र व अन्य लोग कार्यक्रम में पहुंच गए। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर उनसे सवाल पूछे। 

विज्ञापन


कुछ देर के लिए माहौल रहा तनावपूर्ण
काफी देर तक चले हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध कर रहे युवाओं को कार्यक्रम से बाहर कर दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद माहौल गरमा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने चिरंजीव के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन




विरोध प्रदर्शन करने वाले अजय ने कही ये बातें
विरोध प्रदर्शन करने वाले अजय यादव ने कहा कि चिरंजीव राव 2019 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद पहली बार वे नवंबर 2023 को इस गांव में आए और गिंदोखर-जादरा कच्ची सड़क का शिलान्यास कर चले गए। इस पर चिरंजीव ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में नहीं है। इसके बावजूद वे अपने विधायक कोटे से 16 लाख रुपए दिलवाकर इस सड़क का निर्माण करवा रहे हैं। हालांकि 10 महीने बीत जाने के बाद भी इस सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय के मुताबिक हमने विधायक से यह भी पूछा कि विधायक कोटे से मिले 16 लाख रुपये किसके पास गए। इसका उनके पास कोई जवाब नहीं था।  पत्नी पूनम गांव की पंचायत में पंच हैं। गांव के विकास को लेकर अपने जनप्रतिनिधि से सवाल पूछने का अधिकार है। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमें कार्यक्रम से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed