फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth are the storehouse of infinite power: Mahant Narottamdas

युवा असीम शक्ति के होते हैं भंडार : महंत नरोत्तमदास

Tue, 18 Mar 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth are the storehouse of infinite power: Mahant Narottamdas
फोटो : 08सीहा के सरकारी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साप्ताहिक शिविर के उद्घाटन स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। सरकारी स्कूल सीहा में राव बीरेंद्र सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साप्ताहिक शिविर का उद्घाटन बाबा रामस्वरूप आश्रम के महंत नरोत्तमदास ने किया। उन्होंने कहा कि युवा असीम शक्ति के भंडार होते हैं, इसलिए उन्हें समाज का सजग प्रहरी बनकर सामाजिक जागरूकता का संवाहक बनना होगा।

अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की। मुख्य अतिथि सरपंच सरिता यादव और विशिष्ट अतिथि युवा चेतना के प्रधान नरेंद्र भारद्वाज रहे। मुख्य वक्ता प्रिंसिपल डॉ. जगदीश कुमार रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कंवरपाल यादव ने स्वागत किया। प्रिंसिपल डॉ. जगदीश कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया। सत्यवीर नाहड़िया ने स्वयंसेवकों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यादव ने साप्ताहिक शिविर का प्रारूप प्रस्तुत किया। सरपंच सरिता यादव, युवा चेतना संगठन के अध्यक्ष नरेश भारद्वाज, महासचिव प्रदीप यादव ने साप्ताहिक शिविर में हर संभव योगदान का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने दादूपंथी आश्रम तथा तालाब पर श्रमदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका यादव, अधीक्षक संतबीर, पवन, वेद उपस्थित रहे। अलका यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed