{"_id":"67c4ae5dcbca1be06809d9a5","slug":"young-man-opened-fire-at-a-wedding-ceremony-rewari-news-c-198-1-rew1001-215975-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शादी समारोह में युवक ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शादी समारोह में युवक ने की फायरिंग
Mon, 03 Mar 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के उत्तम नगर में शादी समारोह में युवक ने फायरिंग कर दी। शिकायत पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
शहर की उत्तम नगर काॅलोनी में युवक की शादी थी। शुक्रवार की रात को लग्न समारोह चल रहा था। डीजे बजने के दौरान पड़ोस का युवक गाड़ी लेकर आया था। घर आए किसी रिश्तेदार की गाड़ी उसकी गाड़ी से टच हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। बनवारे को लेकर आरोपी युवक ने धमकी दी थी कि वह बनवारा नहीं निकालने देगा, जिस पर परिवार विवाद से बचने के लिए आरोपी के घर गया और पूरे विवाद के लिए माफी मांगी। युवक रिश्तेदारों से माफी मंगवाने की बात पर अड़ गया। जैसे ही उन्होंने बनवारा निकालना शुरू किया आरोपी युवक अपने दोस्त के साथ आया और गली में हवाई फायर कर दिया। फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच की कर रही है।