फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young man and middle aged man died in grip of train in Rewari, GRP started efforts to identify dead bodies

Rewari: ट्रेन की चपेट में युवक व अधेड़ की मौत, जीआरपी ने शवों की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए

Mon, 28 Aug 2023 11:04 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 28 Aug 2023 11:04 AM IST
सार

रेवाड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक व अधेड़ की मौत हो गई। रविवार रात को कोसली व सुधराना के बीच हिसार की ओर एक रेलवे फाटक के निकट करीब 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उससे कुछ ही दूरी पर दूसरे रेलवे ट्रैक से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव लाइन पड़ा हुआ मिला। 

विज्ञापन
Young man and middle aged man died in grip of train in Rewari, GRP started efforts to identify dead bodies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी में भठिंडा रेल मार्ग पर रविवार की रात सुधराना के निकट ट्रेनों की चपेट में आने से एक युवक व अधेड़ की मौत हो गई। दोनों के शव अप और डाउन रेल लाइनों पर पड़े मिले। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। जानकारी के अनुसार रविवार रात को कोसली व सुधराना के बीच हिसार की ओर एक रेलवे फाटक के निकट करीब 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

विज्ञापन


उससे कुछ ही दूरी पर दूसरे रेलवे ट्रैक से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव लाइन पड़ा हुआ मिला। शवों के पड़े होने की सूचना मिलने के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी चरखी दादरी ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed