फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   You will have a blast in fun-filled activities and will gain knowledge of moral education

Rewari News: मनोरंजन से भरपूर गतिविधियां में मचाएंगे धमाल, नैतिक शिक्षा का लेंगे ज्ञान

Thu, 19 Dec 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
You will have a blast in fun-filled activities and will gain knowledge of moral education
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में बाल वाटिका से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अब हर शनिवार मस्ती भरा होगा। अब हर शनिवार विद्यार्थियों को मनोरंजन से भरपूर गतिविधियां कराने के साथ ही विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा पर आधारित गतिविधियां भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इसे लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिले के डीईईओ, डीपीसी व एफएलएन कोऑर्डिनेटर को पत्र लिख दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परिषद की ओर से जारी निर्देशानुसार नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों से युक्त सर्वांगीण व्यक्तित्व के विकास की बात की जाती है, इन बातों को आधार मानकर राजकीय विद्यालयों में मनोरंजन भरे शनिवार की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन


प्रत्येक शनिवार को होगी ये गतिविधियां
इन गतिविधियों में सोचो और कहानी बनाओ, रस्साकशी, सामूहिक चित्रण जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। मनोरंजक गतिविधियों से विद्यार्थियों को नया सीखने का मौका मिलेगा। ऐसे में सभी राजकीय विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को मनोरंजक गतिविधियां करवाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई के साथ विद्यार्थी पढ़ेंगे नैतिकता का पाठ
विद्यालय मुखियाओं का कहना है कि विभाग की यह योजना विद्यार्थियों के लिए हितकारी रहेगी। उन्हें पढ़ाई के साथ नैतिकता का पाठ पढ़ने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को लाइफ स्किल, सॉफ्ट स्किल, नैतिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियां कराई जाएंगी। यदि शनिवार के दिन सभी विद्यार्थियों के लिए गतिविधियां पूरी नहीं कराई जा सकीं तो अगले शनिवार को पूरा कराया जाएगा। सभी स्कूल कार्यक्रम की फोटो अपने ग्रुप में भी शेयर करेंगे।

----
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्त करने के उद्देश्य से अब प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों में मनोरंजन से संबंधित गतिविधियों कराने को लेकर निर्देश दिए गए है। इसका पालन किया जा रहा है।
-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article