{"_id":"615755c68ebc3ed3d2371022","slug":"you-can-now-apply-online-in-iti-till-october-4-rewari-news-rtk6257550136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में अब 4 अक्तूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में अब 4 अक्तूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कोसली में नए सत्र के दाखिले लिए विद्यार्थी अब 4 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आईटीआई हरियाणा एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य रतन सिंह ने बताया कि दाखिले के लिए विद्यार्थी के पास आधार कार्ड नंबर, ई-मेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, नवीनतम फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र तथा निजी मोबाइल नंबर अवश्य हो। इसके अतिरिक्त यदि कोई आरक्षण का लाभ लेना चाहता है तो संबंधित प्रमाणपत्र आवश्यक है। अनुसूचित जाति व आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 50 रुपये व अन्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये ऑनलाइन काउंसिलिंग फीस लगेगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र में उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार व्यवसाय व संस्थान के अधिकतम 15 विकल्प भर सकते हैं। सीट आवंटित होने के बाद यदि विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया तो उसे आगामी दाखिला काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोसली आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 13 ट्रेडों की 324 सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर विद्यार्थी को आवेदन भरने में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो कोसली आईटीआई में संपर्क कर सकता है।