फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   You can complain about irregularities in elections through C-Vigil app.

Rewari News: सी-विजिल एप के जरिए कर सकते हैं चुनावों में हो रही गड़बड़ी की शिकायत

Sat, 18 May 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 May 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
You can complain about irregularities in elections through C-Vigil app.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव में पारदर्शिता लाने के लक्ष्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। इस एप का उपयोग कर कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकता है। सी-विजिल एप का उपयोग एंड्रॉयड यूजर्स के द्वारा ही किया जा सकता क्योंकि इसका इस्तेमाल करने के लिए कैमरा और जीपीएस एक्सेस की आवश्यकता है।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए कहा की शिकायत दर्ज करने के लिए आवश्यक है की आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करते व्यक्ति की कोई तस्वीर या 2 मिनिट की लाइव वीडियो सबूत के तौर पर एप के जरिए अपलोड की जाए। शिकायत के साथ कैप्चर की गई जीपीएस जानकारी एप के माध्यम से स्वयं ही जिला नियंत्रण कार्यालय तक पहुंच जाएगी। आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्ति की पहचान को भी गुप्त रखा जाएगा। डीसी ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के पश्चात कुछ ही मिनटों में फ्लाइंग स्क्वायड को घटनास्थल पर शिकायत की जांच-पड़ताल के लिए भेज दिया जाएगा। कार्यवाही के पश्चात 100 मिनट की समयावधि के अंदर ही शिकायतकर्ता को मौजूदा परिस्थिति से अवगत करा दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed