फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yogesh murder case accused arrested

Rewari News: योगेश हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 29 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Yogesh murder case accused arrested
रेवाड़ी। चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने गांव बोलनी निवासी योगेश की हत्या के मामले में एक और आरोपी गांव बोलनी निवासी सुमित उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया है। इसे पहले इसी गांव का आरोपी देवेंद्र उर्फ भूरिया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार पहले पकड़े गए आरोपी देवेंद्र उर्फ भूरिया ने बताया था कि घटना की रात वह अपने भाई कालिया और एक अन्य साथी के साथ शराब पी रहा था। उसी दौरान योगेश आ गया। किसी बात को लेकर उससे झगड़ा हो गया था। इस दौरान तीनों ने योगेश पर फरसे और डंडों से हमला किया जिससे योगेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने सुमित उर्फ कालिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। इस मामले में गांव बोलनी निवासी रामकिशन ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत में कहा था कि 27 अगस्त की रात को उनके गांव के स्कूल के पास, गांव के ही कुछ युवकों ने उसके चचेरे भाई के लड़के योगेश को डंडों व पत्थरों से हमला कर उसे घायल किया था। 28 अगस्त को अस्पताल में उपचार के दौरान योगेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed