{"_id":"67f416b2eb34ee68e40aa0ec","slug":"yellow-alert-after-two-years-maximum-mercury-reached-415-electricity-and-water-consumption-increased-rewari-news-c-198-1-rew1001-217603-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"येलो अलर्ट: दो साल बाद फिर 41.5 पहुंचा अधिकतम पारा, बिजली और पानी की खपत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
येलो अलर्ट: दो साल बाद फिर 41.5 पहुंचा अधिकतम पारा, बिजली और पानी की खपत बढ़ी
विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-1 में गर्मी के चलते मुंह पर कपड़ा बांधकर छाता लेकर जाती युवत
- फोटो : परिजन
रेवाड़ी। मौसम विभाग की तरफ से गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी करने के बाद सोमवार को सीजन का सबसे अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वर्ष 2022 में 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2015 से लेकर 2021 तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। सोमवार को सड़कों पर लोग छतरी लेकर जाते हुए नजर आए।
फिलहाल आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही हीट वेव चलने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है। वहीं, 70 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई है। जब तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के था तो 60 लाख यूनिट के आसपास बिजली की खपत रोजाना दर्ज की जा रही थी, अगर तापमान आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ता है तो 90 लाख यूनिट तक बिजली की खपत जा सकती है। अब पानी की खपत भी काफी बढ़ जाएगी। अभी राशनिंग सिस्टम चल रहा है। ऐसे में लोगों को बचत कर पानी का इस्तेमाल करना होगा।
अधिक से अधिक पानी का सेवन करें:
चिकित्सक मनीष ने बताया गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसे में स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ साथ कमजोर व बुजुर्गों का भी ध्यान रखें। बुजुर्गों की अधिक गर्मी होने पर दिन में कम से कम 2 बार उनकी जांच करें। खासतौर पर जब बुजुर्ग अकेले हों तब उनकी विशेष रूप से जांच व देख-रेख करें। यदि कमजोर एवं बुजुर्ग लोग अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं तो उनको ठंडक प्रदान करने की कोशिश करें। अगर वो बेचैनी महसूस कर रहे हैं तो उनको ठंडा पानी पिलाएं। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। गर्मी में पानी कि सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं।
विज्ञापन
किसानों को दी ये सलाह:
क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.धर्मवीर यादव ने किसानों से लगातार बढ़ते तापमान में तेज गर्म हवा (हीट वेव) को लेकर विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उच्च तापमान से पानी की कमी से पौधे अनियमित पोषण का शिकार हो जाते हैं। हीट वेव के असर से पछेती गेहूं की फसल में दाने सिकुड़ने के कारण उपज में कमी हो जाती है क्योंकि गेहूं की बालियां समय से पूर्व ही पक जाती है, जिससे उसके दाने कमजोर हो जाते हैं। अत अगर गेहूं दिसंबर महीने के अंत में बिजाई की गई है तो हल्की सिंचाई कर सकते हैं। रबी फसलों की कटाई के बाद बचे अवशेष में आग न लगाएं बल्कि गड्डों में अवशेष इक्ट्ठा करके कम्पोस्ट खाद बनाएं या सब्जियों में मल्च के रूप में प्रयोग करें।
-- -- -- -- -- -
7 अप्रैल का 2015 से लेकर 2025 का तापमान:
साल-- अधिकतम -- - न्यूनतम (तापमान)
2015-- -29.5-- -- 18.0
2016-- -36.0-- -- 20.4
2017-- - 35.0-- -18.2
2018-- -- 34.0-- -- 17.2
2019-- -- 38.0-- -21.5
2020-- -- 34.0-- -15.0
2021-- -- 37.0-- -20.5
2022-- -- 41.8-- -16-8
2023-- -39.5-- -21.5
2024-- -- 36.0-- -14.5
2025-- -- 41.5-- -18.0
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पिछले एक सप्ताह का तापमान:
तारीख दिन अधिकतम न्यूनतम
7-- -41.5-- 18.0
6-- -38.5-- 17.0
5-- -- 36.0-- 16.5
4-- -38.0-- 17.0
3-- -38.5-- 14.0
2-- -37.0-- 12.6
1-- -35.0-- 12.5
विज्ञापन
फिलहाल आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही हीट वेव चलने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है। वहीं, 70 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई है। जब तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के था तो 60 लाख यूनिट के आसपास बिजली की खपत रोजाना दर्ज की जा रही थी, अगर तापमान आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ता है तो 90 लाख यूनिट तक बिजली की खपत जा सकती है। अब पानी की खपत भी काफी बढ़ जाएगी। अभी राशनिंग सिस्टम चल रहा है। ऐसे में लोगों को बचत कर पानी का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
अधिक से अधिक पानी का सेवन करें:
चिकित्सक मनीष ने बताया गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसे में स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ साथ कमजोर व बुजुर्गों का भी ध्यान रखें। बुजुर्गों की अधिक गर्मी होने पर दिन में कम से कम 2 बार उनकी जांच करें। खासतौर पर जब बुजुर्ग अकेले हों तब उनकी विशेष रूप से जांच व देख-रेख करें। यदि कमजोर एवं बुजुर्ग लोग अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं तो उनको ठंडक प्रदान करने की कोशिश करें। अगर वो बेचैनी महसूस कर रहे हैं तो उनको ठंडा पानी पिलाएं। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। गर्मी में पानी कि सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं।
विज्ञापन
किसानों को दी ये सलाह:
क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.धर्मवीर यादव ने किसानों से लगातार बढ़ते तापमान में तेज गर्म हवा (हीट वेव) को लेकर विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उच्च तापमान से पानी की कमी से पौधे अनियमित पोषण का शिकार हो जाते हैं। हीट वेव के असर से पछेती गेहूं की फसल में दाने सिकुड़ने के कारण उपज में कमी हो जाती है क्योंकि गेहूं की बालियां समय से पूर्व ही पक जाती है, जिससे उसके दाने कमजोर हो जाते हैं। अत अगर गेहूं दिसंबर महीने के अंत में बिजाई की गई है तो हल्की सिंचाई कर सकते हैं। रबी फसलों की कटाई के बाद बचे अवशेष में आग न लगाएं बल्कि गड्डों में अवशेष इक्ट्ठा करके कम्पोस्ट खाद बनाएं या सब्जियों में मल्च के रूप में प्रयोग करें।
7 अप्रैल का 2015 से लेकर 2025 का तापमान:
साल
2015
2016
2017
2018
2019
2020
2021
2022
2023
2024
2025
पिछले एक सप्ताह का तापमान:
तारीख दिन अधिकतम न्यूनतम
7
6
5
4
3
2
1