फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yagya, Prasad distributed in grain market on Makar Sankranti

Rewari News: मकर संक्रांति पर अनाज मंडी में यज्ञ, प्रसाद वितरित

Tue, 14 Jan 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Yagya, Prasad distributed in grain market on Makar Sankranti
फोटो: 24रेवाड़ी। 51 कुंडीय यज्ञ में आहूति देते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व उनकी पत्नी सव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मकर संक्रांति पर मंगलवार को अनाज मंडी में 51कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें शामिल 200 दंपतीयों ने यज्ञ में आहुतियां दीं।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की मौजूदगी में यज्ञ किया गया। इसके बाद दाल-चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, संत-महात्माओं, मेगा सफाई अभियान में अहम भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपनी धर्मपत्नी सविता यादव के साथ यज्ञ में हिस्सा लिया तथा सर्वकल्याण की कामना की। गुरुकुल के होनहार विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। रेवाड़ी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने को लेकर अपने तमाम प्रयासों में जुटे रेवाड़ी विधायक को उनकी कार्यप्रणाली के लिए विभिन्न संगठन पदाधिकारियों ने भी सम्मानित किया।

विधायक ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर कई वर्षों से आयोजन करते आ रहे हैं। मकर संक्रांति का पर्व दान-पुण्य के लिए विशेष माना जाता है। उन्होंने कहा कि सनातनी संस्कृति में हमारे पर्व और त्योहार विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि परमपिता ने उन्हें लोगों की सेवा करने का अवसर दिया है, इसके लिए वे भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिए रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ता व समर्थक उनकी पूंजी है। उन्होंने जिस भी कार्य का जिम्मा उठाया है, उनकी टीम ने बखूबी उसे अंजाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


इस मौके पर दाल-चूरमे का प्रसाद भी वितरित किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed