{"_id":"68866a31c38cc22a180426ce","slug":"yadav-kalyan-sabha-organized-a-free-medical-camp-by-holding-a-monthly-meeting-75-people-got-themselves-examined-in-the-medical-camp-rewari-news-c-198-1-rew1001-223231-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यादव कल्याण सभा ने मासिक बैठक कर लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविरचिकित्सा शिविर में 75 ने करवाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यादव कल्याण सभा ने मासिक बैठक कर लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविरचिकित्सा शिविर में 75 ने करवाई जांच
विज्ञापन
फोटो : 5श्री कृष्ण भवन में मीटिंग करते यादव कल्याण सभा के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा ने श्री कृष्ण भवन में फ्री चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों को निशुल्क ओपीडी सेवाएं व फ्री दवाइयां वितरित की गई। प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि इस बार कैंप में 75 मरीजों को फ्री ओपीडी सेवाएं व दवाइयां प्रदान की गई।
कैंप के बाद यादव कल्याण सभा की मासिक बैठक प्रधान रामबीर यादव की अध्यक्षता व महंत लाल दास मुख्य संरक्षक के सानिध्य में आयोजित की गई। सेक्रेटरी जसवंत सिंह यादव ने मीटिंग में इस महीने की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा सभा की विभिन्न गतिविधियों बारे भी सभी सदस्यों को अवगत कराया।
प्रवक्ता अनुसार मीटिंग में प्रधान की अनुमति से यादव कल्याण सभा की ओबीसी प्रकोष्ठ की तरफ से हरियाणा में ग्रुप ए व बी की सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
यादव कल्याण सभा कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पारित किया तथा यह भी फैसला लिया गया कि इस प्रस्ताव का मेमोरेंडम मुख्यमंत्री संबंधित मंत्रियों व सभी लोकल विधायकों को भेजा जाए।
मुख्य संरक्षक महंत लाल दास ने सभा के सभी बकाया कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जैनाबाद गांव से यादव कल्याण सभा को 72 लाख से भी अधिक का डोनेशन दिलवाने का काम किया है।
मीटिंग में बाबू जगजीत सिंह, डॉ. आरके यादव, डॉ. यशपाल यादव, गजराज सिंह, पीएस यादव, राम अवतार यादव, जगत सिंह माैजूद रहे।