फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Worshiped Mother Brahmacharini and Chandraghanta

Rewari News: मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की पूजा की

Mon, 31 Mar 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Mother Brahmacharini and Chandraghanta
फोटो: 01बारा हजारी स्थित दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन द्वितीय व तृतीया तिथि होने के कारण मां के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गई। सुबह से ही सिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने शाम आरती में भाग लिया।

शहर के बारा हजारी स्थित दुर्गा मंदिर और घंटेश्वर मंदिर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र धूपबत्ती से सुवासित हो गया। हर तरफ दुर्गा सप्तशती के श्लोक की गूंज सुनाई देती रही। वहीं शाम को महिला और बच्चियों ने अलग-अलग मां के मंदिरों में आरती की। संध्या बावल, कोसली और धारूहेड़ा सहित अन्य क्षेत्र में भी वातावरण वैदिक मंत्रों से गूंजता रहा। दुर्गा मंदिरों में संध्या आरती के लिए श्रद्धालु जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed