{"_id":"6997543867e49a5027062a97","slug":"work-to-replace-ht-line-conductor-begins-rewari-news-c-198-1-rew1001-233867-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एचटी लाइन का कंडक्टर बदलने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एचटी लाइन का कंडक्टर बदलने का कार्य शुरू
Thu, 19 Feb 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आरडीएसएस के तहत एचटी लाइन का कंडक्टर बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बिजली विभाग की ओर से यह अभियान अगले लगभग 10 दिनों तक चलाया जाएगा।
इस संबंध में जूनियर इंजीनियर सुनील यादव ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से लोड बढ़ने के कारण लाइनों पर दबाव बढ़ रहा था। गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके। कंडक्टर बदलने से लाइन लॉस कम होगा और फॉल्ट की संभावनाएं भी घटेंगी।
जेई के अनुसार कार्य के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग हिस्सों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रह सकती है। हालांकि विभाग का प्रयास रहेगा कि कटौती को न्यूनतम रखा जाए और उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो। जहां संभव होगा, वहां वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली विभाग ने क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य समय पर पूरा होने के बाद गर्मी के मौसम में ट्रिपिंग और बार-बार कटौती की समस्या में काफी हद तक सुधार आएगा। विभाग का लक्ष्य है कि आगामी दिनों में मॉडल टाउन क्षेत्र में स्थिर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।