{"_id":"65d39579cca0b9d8730c2f7f","slug":"work-suspended-in-protest-against-attack-on-advocate-rewari-news-c-198-1-fth1001-201005-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में किया वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में किया वर्क सस्पेंड
विज्ञापन
वकीलों ने कोर्ट में रखा वर्क सस्पेंड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। चंडीगढ़ में अधिवक्ता पर हुए हमले के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को कार्य स्थगित रखा।
चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन चंडीगढ़ के आह्वान पर सोमवार को कोई भी अधिवक्ता अदालत में पेश नहीं हुआ। यह विरोध चंडीगढ़ के एक अधिवक्ता साथी के साथ मारपीट करने व जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर किया गया था। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र ने कहा कि वकीलों की एकता के लिए सोमवार को एकदिवसीय कार्य स्थगित किया गया है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं के अदालत में पेश होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई थी। अधिवक्ताओं ने कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैठकर अपना विरोध व्यक्त किया और अधिवक्ताओं ने एकता का नारा देते हुए किसी भी अधिवक्ता को कोर्ट की कार्रवाई में शामिल ना होने की अपील भी की। इस मौके पर प्रधान विश्वामित्र यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल व कोषाध्यक्ष विवेक यादव सहित अधिवक्ता पवन शर्मा, अनिल कुमार अत्री, रवि दत्त कौशिक, सुभाष खुराना सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।