फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women will get loan up to Rs 5 lakh

Rewari News: महिलाओं को मिलेगा 5 लाख रुपये तक ऋण

Sun, 01 Dec 2024 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Women will get loan up to Rs 5 lakh
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत दिए जाने वाले ऋण में बढ़ोतरी करते हुए ऋण को 3 लाख रुपये से 5 लाख रुपये कर दिया है। योजना के तहत अब महिलाओं को बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्ति उद्यमिता योजना हरियाणा महिला निगम के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि योजना के तहत 5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय और हरियाणा की स्थाई निवासी महिला योजना के लिए पात्र होंगी। ऋण के लिए आवेदन के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाॅल्टर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


----------------
योजना के तहत इन व्यवसायों के लिए मिल सकता है ऋण
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि योजना के तहत महिलाएं ऑटो रिक्शा, छोटा सामान ढोने के वाहन, थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा, टैक्सी, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सेलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटोस्टेट की दुकान, पापड़ बनाना, अचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरू कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि उपरोक्त योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे। इन दस्तावेजों में आवेदन पत्र, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं और आवेदक के पास उपरोक्त सभी दस्तावेजों की दो-दो कॉपी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed