{"_id":"60bfab708ebc3e23ce2216bb","slug":"women-jammed-when-the-transformer-was-not-fixed-rewari-news-rtk6121200140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होने पर महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होने पर महिलाओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
बावल। गांव बनीपुर के ग्रामीण पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने के कारण परेशान हैं। कई दिनों तक अधिकारियों के यहां चक्कर काटकर परेशान हो चुके ग्रामीण मंगलवार को महिलाओं के साथ बावल स्थित बिजली निगम के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने पहले से कार्यालय में मौजूद निगम के कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई और उसके बाद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रेवाड़ी रोड पर जाम भी लगा दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही निगम के अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम को खुलवा दिया।
बता दें कि गांव बनीपुर निवासी सुरेंद्र, कैलाश, कर्ण, सोमबीर, शमशोर, संतोष व सीमा रानी आदि ने बताया कि 10 दिन पहले उनके गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उसके बाद से ही वह निगम के कार्यालय के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं। बिजली नहीं होने के कारण मवेशियों तक को पानी नहीं मिल पा रहा है। दूर-दराज से महिलाएं पानी लेकर पहुंचती हैं। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कुछ दिन से गर्मी भी ज्यादा पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि निगम की आपसी खींचतान के कारण उनका ट्रांसफार्मर नया नहीं लग पाया है। कुछ दिन पहले ही ग्रामीणों ने एक्सईएन से भी मुलाकात की थी और उन्होंने एसडीओ को आदेश भी दिए थे। लेकिन उसके बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगने के कारण आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मंगलवार को परेशान होकर महिलाएं व पुरुष ट्रैक्टरों में सवार होकर निगम के कार्यालय पहुंचे और काफी देर तक हंगामा किया।