{"_id":"5d825573256adf97fc604f9e6dbe7664","slug":"women-eat-the-poision-im-suspected-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों के चलते महिला ने खाया जहर, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों के चलते महिला ने खाया जहर, मौत
रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खोल थाना क्षेत्र के गांव बोचड़िया में एक अधेड़ महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
अटेली मंडी क्षेत्र के गांव बोचड़िया की रहने वाली राजेंद्र कौर (39) ने रविवार सुबह किन्हीं कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान परिजन महिला के जहर खाने का कारण पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन