{"_id":"671d392b6154dc209f051604","slug":"women-are-liking-diamond-jewellery-rewari-news-c-198-1-rew1001-210992-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिलाएं पसंद कर रहीं हीरे के नग लगे आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिलाएं पसंद कर रहीं हीरे के नग लगे आभूषण
विज्ञापन
ब्रास मार्किट स्थित नवदीप ज्वेलर्स की दुकान में सोने से बनी भगवान की मूर्तियों को देखते हुए। स
रेवाड़ी। सोना-चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद इस बार दीपावली से पहले स्थानीय लोग स्वर्ण आभूषणों की जमकर खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं। विशेषकर बाजारों में ज्वेलरी की दुकानों पर महिलाएं सुबह से शाम तक स्वर्ण आभूषण खरीद रही हैं।
ज्वेलर्स ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने में सोने के दामों में 10 हजार प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। खास बात यह भी है कि पहले यह माना जा रहा था कि सोने के दामों में लगातार हो रहे इजाफे के कारण शायद इस बार दीपावली पर्व पर महंगाई की वजह से आम लोग कम खरीदारी करेंगे, लेकिन सराफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं से बात की तो स्थिति विपरित नजर आई।
अधिकतर ने कहा कि स्वर्ण आभूषणों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। चांदी के आभूषणों के साथ साथ चांदी के बर्तनों, सिक्कों, रुपयों के अलावा अन्य सामान की बिक्री भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को चांदी के दाम 99 हजार रुपये प्रति किलो बताए गए। ज्वैलर्स ने बताया कि चांदी के आभूषण तय दामों में ही मिल रहे हैं। इन पर बनवाई का खर्चा नहीं लिया जा रहा है। वहीं, सोने का दाम 80 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में सोने का दाम 61,100 (प्रति 10 ग्राम) ओर चांदी का दाम 70 हजार रुपये प्रति किलो) था। एक साल में सोने-चांदी के दाम में 20-20 हजार का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
दीपावली पर अच्छा कारोबार की उम्मीद
ब्रास मार्किट स्थित नवदीप ज्वैलर्स के संचालक दीपक सोनी ने बताया कि सोने के दाम रोजाना घट-बढ़ रहे हैं। आमतौर पर पिछले डेढ़, दो माह में सोने के दामों में काफी तेजी आई है। इसके बावजूद इस बार दीपावली पर्व पर खरीदारी पिछले सालों की अपेक्षा अधिक हो रही है। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर महिलाएं नए डिजाइनों में सोने के साथ साथ उनमें हीरे के नग लगे हुए आभूषणों को पसंद कर रही हैं। सोने चांदी से निर्मित भगवान की मूर्ति भी लोग खरीद रहे हैं। इस बार दीपावली पर अच्छा कारोबार जाने की उम्मीद है।
दीपावली तक ओर बढ़ सकते हैं दाम
स्थानीय ज्वेलर्स का मानना है कि सोने के आभूषणों की जिस तरह मांग बनी हुई है। उसे देखते हुए दीपावली तक इसके दामों में और भी वृद्धि हो सकती है। हालांकि अभी भी काफी बिक्री हो रही है, लेकिन मांग ओर भी बढ़ने के आसार हैं। पूरे जिले में छोटी बड़ी स्वर्ण आभूषणों, ज्वेलर्स की करीब 150 से अधिकदुकानें हैं। इन दिनों करीब सभी दुकानों पर कारोबार में काफी तेजी नजर आ रही है।