फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women also stood in queue for hours for DAP

Rewari News: डीएपी के लिए महिलाएं भी घंटों कतार में लगीं

Tue, 08 Oct 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Women also stood in queue for hours for DAP
फोटो: 35रेवाड़ी। डीएपी खाद लेने के लिए धूप में बैठकर इंतजार करते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में डीएपी की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। सोमवार को शहर की नई अनाज मंडी में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष डीएपी लेने के लिए इफको केंद्र के बाहर घंटों कतार में लगे रहे। इस दौरान कड़ी धूप के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
महिलाओं को भी डीएपी खाद लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसान रामपाल ने बताया कि वह सुबह 8 बजे डीएपी खाद लेने के लिए आया था। दोपहर के 1 बज गए उसके बावजूद वह लाइन में लगा हुआ है। काफी समस्या होती है, जबकि इसके लिए पहले से ही प्रबंधन प्रशासन को करना चाहिए था। किसान नरेश कुमार ने बताया कि डीएपी खाद के लिए सुबह के समय ही आ चुका था। जब वह पहुंचा तो देखा कि पहले से ही बड़ी संख्या में किसान लाइन में लगे थे। वह भी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करता रहा। 5 घंटे बीतने के बाद भी स्थिति नहीं बदली, क्योंकि खाद ही नहीं मिल पा रहा था। काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


धूप से बचने के लिए कोई प्रबंध नहीं

इफको केंद्र के बाहर धूप से बचने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं है। तापमान भी इतना ज्यादा रहता है कि 1 मिनट भी धूप में नहीं खड़ा रहा जा सकता है। मगर किसानों की मजबूरी होती है कि उन्हें घंटों लाइन में लगकर डीएपी खाद लेना ही पड़ता है। यह समस्या हर साल चलती है। फिर भी प्रशासन की तरफ से कोई भी विशेष इंतजाम नहीं किए जाते हैं ताकि किसानों की समस्या को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इफको का 15 हजार की रैक लगी

इफको के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष पंवार ने बताया कि इफको का 15 हजार का रैक लगी है, जिसमें से प्रत्येक सहकारी समितियों व रिटेल डीलरों को खाद भिजवा दिया है। एक किसान को दो ही बैग दिए जा रहे हैं। जितने भी किसान आते हैं सभी को खाद दिया जा रहा है। खाद की किल्लत का मुख्य कारण पीछे से सप्लाई का कम आना है। खाद की किल्लत अगले सप्ताह तक ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed