{"_id":"665ba7a5ca1f1da794020ad7","slug":"woman-hypnotized-by-talking-about-danger-to-children-made-to-remove-jewelery-rewari-news-c-198-1-rew1001-205081-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बच्चों पर संकट की बात कहकर महिला को सम्मोहा, गहने उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बच्चों पर संकट की बात कहकर महिला को सम्मोहा, गहने उतरवाए
Sun, 02 Jun 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे में बाजार में सामान लेने आई एक महिला को दो युवकों ने सम्मोहित कर ठग लिया। बच्चों पर संकट होने का डर दिखाकर उसके पहने हुए कानों को टॉपस, मंगलसूत्र और अंगूठी उतरवा ली। जब तक महिला को होश आया दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चांद कॉलोनी निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि वह घर से भगत सिंह चौक पर सामान लेने के लिए गई थी। पैदल जाते वक्त बस रोड स्थित मेडिकल स्टोर के समीप उसके पास पैदल ही दो लड़के आए। दोनों ने कुछ देर उससे बातचीत की और फिर बातों में फंसा लिया। शातिर ने कहा कि आपके बच्चो पर संकट है। इतना सुनने के बाद पूजा को कुछ पता नहीं चला और आरोपियों ने उसे सम्मोहित कर दिया। पीड़ित महिला ने सोने का मंगलसूत्र, दोनों कानों में टॉपस और अंगूठी पहनी हुई थी। आरोपियों ने 2 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के ये गहने उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। महिला को जब होश आया तो उसके पहने हुए गहने गायब रहे।