{"_id":"656e1258237f678b46038d67","slug":"woman-had-gone-to-kirtan-thieves-stole-jewelery-from-her-house-rewari-news-c-198-1-rew1001-7163-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कीर्तन में गई थी महिला, मकान से आभूषण चोरी कर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कीर्तन में गई थी महिला, मकान से आभूषण चोरी कर ले गए चोर
Mon, 04 Dec 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव सुनारिया में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। महिला पड़ोस में कीर्तन में गई हुई थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के गांव सुनारिया निवासी सूबे सिंह के बेटे पंकज ने बताया कि रोजाना की तरह वह पढ़ाई करने गया हुआ था। इस दौरान उनकी मां पड़ोस में कीर्तन में गई हुई थीं। कीर्तन के बाद वह घर लौटीं तो उन्हें शाम के समय 200 रुपये की जरूरत थी। पंकज पैसे निकालने के लिए कमरे में रखी संदूक के पास पहुंचा तो लॉक खुला हुआ था। उसने तुरंत अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद संदूक की जांच की तो इसमें रखे सोने के गहने गायब मिले।
पंकज के मुताबिक, संदूक में 2 सोना की चेन 4 तोला की, 5 अंगूठी करीब ढाई तोला, 1 तोला का मंगलसूत्र, 1-1 तोला की 2 जोड़ी झुमकी, 1-1 तोला के 2 जोड़ी टॉप्स गायब मिले। पंकज ने बताया कि साढ़े 11 तोला सोना चोरी होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मीरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंकज की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।