{"_id":"67aba7464fc87dc28c0d1a5a","slug":"woman-cheated-of-rs-93-thousand-by-giving-online-task-rewari-news-c-198-1-rew1001-215145-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऑनलाइन टॉस्क देकर महिला से ठगे 93 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऑनलाइन टॉस्क देकर महिला से ठगे 93 हजार रुपये
Wed, 12 Feb 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर ठगों ने एक महिला को टास्क देकर उससे 93 हजार रुपये ठग लिए।
दिल्ली गेट गोल चक्कर निवासी परमजीत कौर ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें घर बैठे पैसे कमाने का ऑफर था। साइबर ठग ने महिला को टॉस्क देकर उसके अकाउंट नंबर मांगे तथा एक टॉस्क पर 10 रुपये देने के लिए कहा। इसके बाद ठग ने उसे 20 टॉस्क के 320 रुपये दे दिए। अगले दिन साइबर ठग ने कहा कि आज 50 का एक टॉस्क है और 4 टॉस्क में इन्वेस्ट करना होगा। साइबर ठग ने महिला से टेलीग्राम पर आने लिए कहकर एक लिंक भेज दिया तथा महिला से लिंक पर क्लिक कराकर टॉस्क के नाम पर 93100 रुपये ले लिए। इसके बाद साइबर ठग ने कहा कि 80 हजार रुपये देने पर उसको सारे पैसे वापस मिल जाएंगे। इसके बाद महिला को अपने साथ साइबर ठगी का शक होने पर उसने पैसे देने से इंकार कर दिया और साइबर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।