फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman and her brother-in-law attacked with sharp weapon, injured

महिला और उसके देवर पर तेजधार हथियार से हमला, घायल

Mon, 30 May 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman and her brother-in-law attacked with sharp weapon, injured
शहर में 10 से ज्यादा हमलावरों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके देवर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए पति के साथ भी मारपीट की गई। हमले में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी महेश की पत्नी गीता रविवार की रात साढ़े 9 बजे घर में थी। उस वक्त महेश पास में ही बैठे हुए थे। तभी उनके घर में 10 से ज्यादा हमलावर घुसे और लाठी डंडों व तेजधार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया। हमले में गीता को हाथ पर गंभीर चोटें आईं। झगड़े की आवाज सुनकर पहुंचे महेश के भाई राजकुमार को भी गंभीर चोटें मारी गईं। महेश पर भी लाठी बरसाई गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज करके जांच शुरू की। दरअसल, महेश का अपने ही पड़ोस में किसी मकान को लेकर एक शख्स के साथ झगड़ा चला आ रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते पड़ोसी ने उन पर हमला कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed