{"_id":"6a4954d79a2b1bd9760f7d04","slug":"woman-accused-of-stealing-mangalsutra-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-241318-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मंगलसूत्र चोरी की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मंगलसूत्र चोरी की आरोपी महिला गिरफ्तार
Sun, 05 Jul 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। टैंपो में सफर कर रही एक महिला यात्री का मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में पुलिस ने शिव नगर कॉलोनी निवासी करिश्मा उर्फ डुमडुम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र बरामद किया गया है।
डूंगरवास निवासी नीरज देवी ने शिकायत में बताया था कि 3 जुलाई को वह अपनी सास के साथ निजी कार्य से टैंपो में शहर आ रही थीं। रास्ते में उत्तम नगर के पास एक महिला टैंपो में सवार हुई। जब टैंपो धारूहेड़ा चुंगी के पास पहुंचा तो नीरज देवी ने देखा कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपनी सास को दी।
दोनों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए टैंपो में सवार संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।