फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Withdraw 2.5 lakh rupees from the account by sending the link

Rewari News: लिंक भेजकर खाते से ढाई लाख रुपये निकाले

Thu, 11 Jul 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 2.5 lakh rupees from the account by sending the link
कोसली। गांव लूखी निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि बीती शाम वह घर पहुंचा तो उसका मोबाइल फोन टीवी से कनेक्ट नहीं हो पा रहा था। उसने काफी बार कोशिश भी की, लेकिन जब कनेक्ट नहीं हुआ तो किसी दूसरे व्यक्ति का फोन लेकर कनेक्ट करने पर टीवी चालू हो गया। इससे उसे लगा कि उसके मोबाइल की सेटिंग में गड़बड़ हो गई है।
विज्ञापन

उसने एक कंपनी के अपने मोबाइल की कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल की, लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हो पाया। कुछ मिनट के बाद ही उसके पास एक कॉल आई और देवेंद्र सिंह से पूछा कि आपने कॉल की थी। देवेंद्र ने बताया कि उसके मोबाइल की सेटिंग में गड़बड़ हो गई है, उसे ठीक कराने के लिए कॉल की थी। इतना सुनते ही शातिर ने कहा कि उसके पास एक लिंक भेज रहे हैं। उसे क्लिक करने के बाद सेटिंग ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

देवेंद्र ने जैसे ही लिंक आया उस पर क्लिक कर दिया। इतनी देर में उसका मोबाइल हैक हो गया। शातिर ने कॉल होल्ड पर ही पूछा कि जब आपके खाते से एक रुपये कट जाए तो बता देना। काफी देर बाद भी जब उसका मोबाइल फोन काम नहीं करने लगा तो देवेंद्र ने कॉल कट कर दी। कॉल कटते ही उसके मोबाइल पर खाते से पैसे कटने से संबंधित मैसेज आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार में उसके खाते से एक रुपया कटा और फिर 89012, 69012, 24013 तथा 24013 रुपये 5 बार में कटे। कुल 2 लाख 6 हजार 51 रुपये कटने के बाद देवेंद्र ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर पुलिस थाना में की। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उन खातों की जांच भी शुरू कर दी है, जिनमें देवेंद्र के खाते से पैसे ट्रांसफर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed