{"_id":"6765b11509826dbe7907a949","slug":"with-fluctuations-in-temperature-now-the-possibility-of-cold-web-rewari-news-c-198-1-rew1001-213000-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ अब कोल्ड वेब के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ अब कोल्ड वेब के आसार
Fri, 20 Dec 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 01अलसुबह के समय छाई धुंध। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है लेकिन सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। वीरवार की रात बादल छाने से न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री बढ़ कर साढ़े 3 से बढ़कर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। दो-तीन दिन से सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है।
दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 25 से 31 दिसंबर और 1 से 7 जनवरी 2025 के बीच उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना है। मौजूदा समय में दिन में धूप तो निकल रही है। इसके साथ ही शीत लहर चलने के कारण ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
फिजिशियन डॉक्टर गौरव ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहने, तंग कपड़े न पहने, खुद को सूखा रखें और पानी में भीगने से बचें। शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढककर रखें। हाथों में दस्ताने रखें। फेफड़ों को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें। मफलर या टोपी का इस्तेमाल करेंपहने, स्वास्थ्यवर्धक भोजन लें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ पीएं। बुजुर्ग, नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। जरूरत के अनुसार ही रूम हीटर का प्रयोग करें, लेकिन रूम हीटर के प्रयोग के दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध रखें। बंद कमरों में कोयले को जलाना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि यह कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस पैदा करती है।
विज्ञापन
-
वर्जन
आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ मध्यम श्रेणी में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी राज्यों में तेज गति से हवा चलने, बारिश, ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। इसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोल्ड वेब, कोहरा, कोल्ड डे की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। - डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ