{"_id":"663549698f2c1f3cbc00a3b4","slug":"winner-of-power-lifting-competition-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-204004-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पावर लिफि्टंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पावर लिफि्टंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी सम्मानित
Sat, 04 May 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में रेवाड़ी के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अमित स्वामी।
रेवाड़ी। हाल ही में पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा सोनीपत में आयोजित स्पर्धा में बालधन कलां निवासी दुष्यंत सुपुत्र मुकेश कुमार ने 74 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त बालधन कलां निवासी ही प्रद्युम्न पुत्र राकेश यादव ने 105 किलोग्राम वजन वर्ग में जूनियर और सीनियर कैटेगरी में स्ट्रांगमैन का खिताब जीता।
वहीं उष्मापुर निवासी किरणदीप सिंह सुपुत्र अजीत सिंह ने भारतीय बॉडी बिल्डर्स संघ द्वारा फरीदाबाद में आयोजित 170 सेमी. हाइट कैटेगरी में मैन्स फिसीक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों के साथ एशियन बाॅडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक एवं जिम एसोसिएशन रेवाड़ी के अध्यक्ष अमित स्वामी से भेंट करने उनके निवास स्थान पहुंचे।
जहां अमित स्वामी ने उन्हें सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों की उपलब्धियों को इलाके के लिए गौरव बताया। कहा कि यह खुशी की बात है कि ग्रामीण अंचल के युवा खेलों और अन्य क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर रहे हैं। इस अवसर पर अमित स्वामी ने गांव जलियावास निवासी दिव्यांग पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी संजय पहलवान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।