फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Will vote only for those who have the intention of development and welfare of the village

गांव की भलाई और विकास की नीयत रखने वाले को ही देंगे वोट

Wed, 26 Oct 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Will vote only for those who have the intention of development and welfare of the village
रेवाड़ी का गांव कुंडल। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बसे गांव कुंडल में पेयजल प्रमुख समस्या है। करीब 3500 आबादी वाले गांव में 1400 मतदाता और 9 वार्ड पंचों के लिए है। उम्मीदवारों ने लोगों के घरों पर दस्तक देनी शुरू कर दी है, लेकिन ग्रामीणों ने गांव की मुख्य समस्या के समाधान कराने की नीयत रखने वाले को ही वोट देने का मन बनाया हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हमारा गांव डार्क जोन में होने की वजह से पीने के पानी की मुख्य समस्या है। इसके अलावा गांव में परिवहन व स्वास्थ्य सुविधा का भी अभाव है। पंचायत चुनाव में एक तरफ जहां दावेदार ग्रामीणों को लुभाने में जुटे हुए है। वहीं दूसरी ग्रामीण ऐसे प्रत्याशी को सरपंच चुनने को मन बना चुके हैं, जो गांव की भलाई के साथ सभी वादों को पूरा करने की नीयत रखता हो। गांव की मुख्य समस्या पीने के पानी का समाधान मुख्य रूप से करवाए। ऐसे ही प्रत्याशी को वोट देकर जीत करवाएंगे। पिछली योजना में गांव की कमान महिला उम्मीदवार के हाथों में थी, लेकिन गांव डार्क जोन में होने की वजह से पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका। वहीं स्वास्थ्य को लेकर भी कोई सुधार नहीं करवाया। गांव में परिवहन सुविधा भी नहीं होने से काफी परेशानी होती है, ग्रामीण व पढ़ने वाले युवाओं को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

क्या कहना है ग्रामीणों का
मैं पहली बार वोट डालूंगा। अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करूंगा। ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे जो गांव के भाईचारे व विकास की ओर ध्यान करेगा। साथ ही समस्याओं का समाधान कराने वाला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव- ग्रामीण
--
गांव के विकास के लिए वोट करूंगा, न कि किसी चेहरे को देखकर। ऐसा जनप्रतिनिधि चुनूंगा, जो गांव के विकास करा सके। साथ्ज्ञ ही गांव में पेयजल की समस्या को खत्म करा सके।
संदीप - ग्रामीण
--
गांव एक परिवार है। सभी उम्मीदवार इसके सदस्य हैं, जो उम्मीदवार गांव की मुख्य समस्या का समाधान करेगा, उसी को वोट मिलेगा। गांव में परिवहन सुविधा का होना बेहद जरूरी है। पेयजल की समस्या का समाधान होना चाहिए।

शिवचरण, ग्रामीण
--
गांव में काफी समस्या है, जो पीने का पानी समस्या का समाधान करेगा। अबकी बार उसे ही वोट देंगे। ग्रामीणों ने ऐसे प्रत्याशी को गांव की चौधर देने चाहिए, जो बिना भेदभाव के गांव में विकास कार्य करवाए।
बिजेन्द्र सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed