फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Will get relief from frequent power cuts

Rewari News: बार-बार लगने वाले बिजली कटों से मिलेगी निजात

Sun, 23 Apr 2023 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Apr 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from frequent power cuts
रेवाड़ी। बावल में बिजली वितरण निगम की ओर से 220 केवी आईएमटी पावर हाउस से 132 केवी सब स्टेशन तक ट्रंक फीडर बनाया जाएगा। जिससे कस्बा स्थित 132 केवी सब स्टेशन से कंपनियों व फैक्ट्रियों में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो सकेगी। इस ट्रंक फीडर को आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बता दें इस फीडर के निर्माण में करीब चार करोड़ से ज्यादा की लागत आएगी। इसके बाद से औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार लगने वाले बिजली कटों से भी निजात मिल जाएगी। बावल स्थित कंपनियों व फैक्ट्रियों में लाइट की काफी आवश्यकता पड़ती है। बिना बिजली के कंपनियों व फैक्ट्रियों को चलाना संभव नहीं है। फिलहाल वहां आईएमटी पावर हाउस से सब स्टेशन तक मात्र एक ही फीडर है। ऐसे में इस फीडर में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो सारी कंपनियां अथवा फैक्ट्रियां अचानक बंद हो जाती हैं। जिसके चलते काफी नुकसान होता है। ऐसे में निगम ने अतिरिक्त ट्रंक फीडर लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


132 केवी सब स्टेशन में 33केवी के लिए है एक ट्रांसफार्मर
आईएमटी बावल स्थित 132 केवी सब स्टेशन से 33 केवी बिजली उत्पन्न करने वाला 50 एमवीए का एक ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे एक दर्जन से अधिक कंपनियां अथवा फैक्ट्रियां को बिजली का वितरण किया जाता है। 11 केवी लाइन के लिए 20 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। यहां पर 50 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सकता है। ट्रांसफार्मर में दिक्कत आती है तो यह कंपनियां अथवा फैक्ट्रियां ट्रांसफार्मर ठीक होने तक बंद रहती हैं। समस्या से निपटने के लिए निगम की ओर से 220 केवी आईएमटी पावर हाउस से 132 केवी सब स्टेशन तक ट्रंक फीडर बनाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल आपात स्थिति में इन औद्योगिक इकाइयों को बिजली वितरण के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2000 एम्पीयर होगी फीडर की क्षमता

कंपनियों अथवा फैक्ट्रियों की सुविधा के लिए लगाए जाने वाले इस ट्रंक फीडर की क्षमता 2000 एम्पीयर तक होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रंक फीडर हाई कैपेसिटी फीडर होगा, जिससे कंपनियों को बिजली आपूर्ति करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि एक सामान्य फीडर की क्षमता 300 से 400 एम्पीयर होती है, जबकि इस ट्रंक फीडर की क्षमता करीब पांच गुना ज्यादा यानी 2000 एम्पीयर है।

132 केवी सब स्टेशन के लिए बनाए जाने वाले ट्रंक फीडर के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही मई तक इस पर कार्य आरंभ किया जाएगा।
- सोनू यादव, एसडीओ कंस्ट्रक्शन विंग


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed