{"_id":"66f2063759d0b083c50271f4","slug":"will-change-the-face-of-rewari-laxman-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-209735-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी की सूरत बदलेेंगे : लक्ष्मण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी की सूरत बदलेेंगे : लक्ष्मण सिंह
Tue, 24 Sep 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 38रेवाड़ी। जनसभा को संबोधित करते रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को शहीदी दिवस समारोह में देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सेनानी राजा राव तुलाराम समेत अन्य को नमन किया।
कंकरवाली, बूढपुर रोड, अर्जुन नगर, साधुशाह प्रजापत होहल्ला, घीसा की ढाणी, लाल मस्जिद चौक व रामबास होहल्ला में जनसभाओं को संबोधित करते हुए लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी पर 50 साल राज करने वाले मालामाल होते गए और रेवाड़ी बदहाल होती चली गई। अब हिसाब लेने का समय आ गया है। कहा कि जनता से मिली ताकत का इस्तेमाल वे अपने लिए नहीं करेंगे। रेवाड़ी की सूरत बदलने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने अलग-अलग समाज के लोगों के साथ चाय पर चर्चा की। बावरिया समाज के लोगों ने डाॅ. देवेंद्र कुमार बावरिया के नेतृत्व में उन्हें समर्थन दिया। इस मौके पर सुबेदार बलबीर, नवीन, कृष्ण, देवेंद्र कुमार, लख्मीचंद, रणजीत सिंह, राजेश, सोमवीर मौजूद रहे।