{"_id":"65e4c36f1b2e48b08a07fe26","slug":"wifes-head-burst-for-protesting-against-drinking-alcohol-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-201607-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब पीने के विरोध पर पत्नी का फोड़ा सिर, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब पीने के विरोध पर पत्नी का फोड़ा सिर, केस
Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रात में शराब पीकर घर आने पर पति को पत्नी ने थप्पड़ जड़ दिया। इस पर पति ने कुकर का ढक्कन पत्नी के सिर पर मार दिया। इससे सिर फट गया। पड़ोस के लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला 1 मार्च का है।
पुलिस को दी शिकायत में स्वामी वाडा निवासी एक महिला ने बताया कि 22 साल पहले शादी हुई थी। पति अक्सर मारपीट करता रहता है। परेशान होकर 5 साल से वह बच्चों के साथ ही रह रही है। पति शराब पीकर एक मार्च को जब घर आया तो उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। विरोध करने पर पति ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने भी पति को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर पति ने कुकर का ढक्कन उसके सिर पर मार दिया। इससे वह घायल हो गई। जब महिला के सिर से खून बहने लगा तो पति वहां से भाग गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आए।
बच्चों को भी दी जान से मारने की धमकी: मारपीट में महिला की हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी थी कि वह बयान देने के भी हालत में नहीं थी।
इसके बाद जब कुछ हालत ठीक हुई तो पुलिस बयान लेने के लिए गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का कहना है कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही बच्चों को भी कहा है कि वह उन्हें भी जान से मार देगा। संवाद