फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   weather, hot season, sun light

नौतपा के साथ तपने लगा सूर्य, चलने लगीं गर्म हवाएं

Thu, 27 May 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
weather, hot season, sun light
रेवाड़ी। मंगलवार से नौतपा शुरू होने के साथ ही सूर्य देव के तेवर की तल्ख हो गए हैं। लगातार तीसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह से तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई। नौतपा 3 जून तक रहेगा।
विज्ञापन

शुरुआत में ही सूर्य की तपिश ने लोगों को बेचैन कर दिया है, क्योंकि सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चल रही हैं। वैसे कोरोना काल के चलते लोग मास्क का उपयोग तो कर ही रहे हैं ऊपर से नौपता के चलतेे गर्म हवाएं चलने से वे अपने आप को सुरक्षित करने के लिए गमछे, टोपी के साथ ही रुमाल और छाते का भी उपयोग करते हुए देखे गए।
विज्ञापन

बता दें कि सूर्य 8 जून तक 23 अंश 40 कला में रहेगा। वैसे तो यह समयावधि 15 दिवस की होती है, क्योंकि सूर्य 15 दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करता है, लेकिन शास्त्रीय मान्यता के अनुसार प्रारंभ के नौ दिन ही नौतपा के तहत स्वीकार किए जाते हैं। इसके बाद सूर्य के ताप का उत्तरार्ध होता है, जो नौतपा के लिए त्याज्य है। 25 से 30 मई तक अलग-अलग स्थितियों में सूर्य, मंगल, बुध का शनि से समसप्तक योग भी निर्मित होता है। इससे भी धरती पर तापमान बढ़ता है। हालांकि अत्यधिक गर्मी के कारण कभी-कभी बारिश के योग भी बन जाते हैं। इसे रोहिणी का गलना कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक घरों में रहने की दे रहे सलाह
तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण लोगों को जीना दुश्वार हो गया है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आने की आशंका बन गई है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ता तापमान उल्टी, दस्त, बुखार व अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed