फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   weather,crop,weather rain

बूंदाबांदी से सरसों और गेहूं का फायदा, किसान खुश

Wed, 08 Jan 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
weather,crop,weather rain
मंगलवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार दिन में दोपहर को भी बौछार हुई। तीन दिनों से आसमान में छाए बादलों के चलते पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.0 और अधिकतम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.0 और अधिकतम 19.0 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार रात से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से जिला में सरसों व गेहूं की फसलों को लाभ मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार हल्की बरसात किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से पड़ रही ठंड से रुकी हुई ग्रोथ दोबारा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

दिनभर हुई बौछारों से किसानों के चेेहरों पर खुशी है। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों को हलकी बरसात की जरूरत होती है। ऐसे में बुुधवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी फसलों के लिए काफी लाभ दायक है। इस समय रेवाड़ी जिला में करीब 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की फसल व करीब 52 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बिजाई की गई है। हल्की बरसात से दोनों की फसलों को लाभ मिलेगा। मौसम विभाग द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार जिला के किसानों ने सिंचाई भी रोक दी थी। हल्की बरसात से फसलों की बढ़वार तेजी से होगी। जिलेभर के किसानों को इस बार बंपर पैदावार की उम्मीद है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक राजेश सिहाग ने बताया कि इस समय बूंदाबांदी से फसलों को दोगुना लाभ होगा। अधिक ठंड के कारण रुकी हुई फसलों की ग्रोथ दोबारा शुरू होगी। जिला की प्रमुख फसल सरसों में इससे अधिक लाभ होगा। लेकिन कोहरा होने की स्थिति में अगेती सरसों की फसल प्रभावित हो सकती है। लेकिन गेहूं की फसल की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed