फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weather became pleasant due to cloud cover, chances of rain

Rewari News: बादल छाने से मौसम हुआ सुहाना, बारिश के आसार

Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to cloud cover, chances of rain
रेवाड़ी। जिले में पिछले चार दिनों से मौसम में अदला-बदली का दौर जारी है। रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। पूरे दिन आसमान में काले बादल छाने से मौसम ठंडा महसूस होने लगा है। लगातार बदलते मौसम की वजह से अधिकतम में एक डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रविवार को अधिकतम 34.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री पर रहा। बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिले में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना है। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक सूबे के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बने रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 25 सितंबर को बारिश के आसार बनेंगे। हालांकि जगह-जगह हो रही बारिश से इन दिनों मौसम में ठंडक घुली हुई है। दक्षिणी हरियाणा में इस वक्त बाजरे की कटाई होती है। कुछ दिन पहले हुई बारिश की वजह से फसल को मामूली नुकसान जरूर हुआ था, लेकिन अब ज्यादातर इलाकों में बाजरे की कटाई हो चुकी है। किसानों को अब फसल की खरीद शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन


इस बार बरसात के मौसम में रेवाड़ी जिले में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। पूरे जुलाई माह में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि अगस्त माह शुरू होने के बाद मानसून सुस्त पड़ गया और एक-दो बार बूंदाबांदी को छोड़कर पूरा माह सूखा ही निकल गया, लेकिन सितंबर के शुरू होने के बाद से ही लगातार मौसम बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में अब मानसून विदाई की ओर है। संभावना जताई है कि 28 सितंबर के आसपास मानसून जा सकता है। मौसम विभाग की इस घोषणा को लेकर धान के काश्तकारों ने राहत की सांस ली है, इसका कारण है कि इस समय किसान अपनी धान की तैयार फसल को काटने में लगे हुए हैं। सरकार भी सूबे की मंडियों में 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed