फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   We can get rid of diseases through natural farming.

Rewari News: प्राकृतिक खेती के माध्यम से बीमारियों से पा सकते हैं छुटकारा

Sat, 21 Feb 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
We can get rid of diseases through natural farming.
किसानों को सम्मानित करती बागवानी विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। बागवानी विभाग की ओर से गांव कंवाली में एकीकृत बागवानी मिशन के तहत जिलास्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति अवाॅर्ड से सम्मानित किसान यशपाल खोला ने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से हम जहर व बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरियाणा बागवानी मिशन कियान्वयन इकाई के मिशन निदेशक डॉ. जोगेन्द्र सिंह रहे। अध्यक्षता संयुक्त निदेशक डॉ. सुधीर यादव ने की। इस अवसर पर अरावली किसान क्लब रेवाड़ी ने भी सेमिनार में आए अधिकारियों का सम्मान किया।
विज्ञापन

जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मंदीप यादव ने जिला स्तरीय सेमिनार में किसानों को बागवानी विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला रेवाडी में एमआईडीएच स्कीम पहली बार आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुधीर यादव द्वारा किसानों के नई योजना जीआईसीए के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा जापान के सहयोग से आरंभ की गई है।
इस योजना के तहत पूरे हरियाणा राज्य को फलों व सब्जियों की तुड़ाई के उपरान्त प्रबंधन के लिए 409 छोटे व बड़े पैक हाउस बनाए जाएगे, जो गन्नौर में बन रही अतंरराष्ट्रीय मंडी के लिए स्पोक्स का काम करेगी।

जिला स्तरीय बागवानी सेमिनार में मुख्य अतिथि ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
सेमिनार में विभिन्न विभागों, बीज कंपनियों, मिनी स्प्रिंकलर व ड्रिप सिंचाई प्रणाली से जुड़ी कंपनियों, प्रगतिशील किसानों, एफपीओ, उर्वरक, कीटनाशक एवं फफूंदनाशक कंपनियों द्वारा कुल 17 स्टॉल लगाए गए।

इन स्टॉलों पर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने अलग-अलग विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। साथ ही पशु चिकित्सा कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें पशुओं की जांच व उपचार संबंधी सेवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed