{"_id":"6a5137461bb3bb609d008e76","slug":"waterlogging-on-the-service-road-of-the-delhi-jaipur-highway-rewari-news-c-198-1-rew1010-241686-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव
Fri, 10 Jul 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
गाँव निखरी के पास हाईवे सर्विस लेन पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव निखरी के पास नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से निर्मित कंक्रीट सर्विस रोड पर बारिश के बाद जलभराव हो गया। इससे पैदल जाने वाले और वाहन चालकों को परेशानी हुई।
हाईवे किनारे बनाए गए नाले कई स्थानों पर अधूरे हैं, जबकि कई जगह उनमें मिट्टी और मलबा जमा होने से पानी का प्रवाह रुक जाता है। बारिश के पानी को आगे निकालने के लिए पर्याप्त ड्रेनेज सिस्टम विकसित नहीं किया गया है।
ग्रामीण देवानंद, सतीश कुमार, हरीश, नरेश कुमार और अमित कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव के बीच इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और वाहन बंद होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
चारपहिया वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने एनएचएआई से मांग की है कि कापड़ीवास से बावल तक पूरे हाईवे कॉरिडोर की जल निकासी व्यवस्था का तकनीकी सर्वे कराया जाए। अधूरे नालों को पूरा किया जाए, बंद पड़े नालों की सफाई कराई जाए और वर्षा जल की निकासी के लिए स्थायी ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाए।