{"_id":"6a5136c35898d01804099ae2","slug":"waterlogging-on-roads-due-to-rain-accompanied-by-strong-winds-rewari-news-c-198-1-sroh1010-241657-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तेज हवा संग बारिश से सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तेज हवा संग बारिश से सड़कों पर जलभराव
Fri, 10 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल मार्ग के पास हुआ जलभराव। संवाद
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार की शाम पांच बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ तेज बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। 20 मिनट की हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हुई।
बारिश के बाद काठमंडी, सिविल अस्पताल मार्ग, अस्पताल परिसर, मॉडल टाउन, टीपी स्कीम, गोकल गेट, नई अनाज मंडी, नाईवाली चौक, सर्कुलर रोड और बावल रोड सहित कई स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया।
कई जगह पानी इतना भर गया कि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। कुछ वाहन पानी में बंद भी हो गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
हर बरसात के दौरान यही स्थिति बनती है। नगर परिषद और प्रशासन की ओर से जलभराव रोकने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली अच्छी बारिश में ही व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ जाती है।
हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस व भीषण गर्मी से राहत मिली। शाम के समय मौसम सुहावना हो गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले में रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
11 जुलाई के बाद मानसून पड़ेगा धीमा
11 जुलाई के बाद मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिणी और पश्चिमी जिलों, जिनमें रेवाड़ी भी शामिल है, में केवल कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में हवाओं की दिशा में बदलाव होने की संभावना है।