{"_id":"6a130e6d770c42ca590086b7","slug":"water-tank-of-kalaka-village-is-in-bad-condition-rewari-news-c-198-1-rew1001-239031-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कालाका गांव के वाटर टैंक बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कालाका गांव के वाटर टैंक बदहाल
Sun, 24 May 2026 08:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 24 May 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
गांव कालाका स्थित बने वाटर टैक में जमा गंदगी और उगी झाडियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव कालाका में बनाए गए पांच वाटर टैंक सफाई और रखरखाव के अभाव में बदहाल हैं। टैंकों के अंदर गंदगी जमा होने के साथ झाड़ियां और घास भी उग आई हैं।
दरअसल गर्मी के मौसम में शहर में पानी की मांग बढ़ जाती है और ऐसे समय में पेयजल टैंकों की खराब स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। लोगों को डर है कि टैंकों में जमा गंदगी के कारण पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।
लोगों ने प्रशासन और जन स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द वाटर टैंकों की सफाई करवाई जाए और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करवाई जाए। साथ ही टैंकों की नियमित देखरेख सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। ताकि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
वर्जन:
टैंको की मरम्मत रूटीन का कार्य है। यहां सभी टैंक आरसीसी के हैं और सभी ठीक हालत में हैं। रही बात टैंकों की सफाई की तो यह कार्य हर साल बारिश के समय किया जाता है। जो अगले माह से शुरू होगा।- विनय प्रकाश चौहन, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग