फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   water reached every house johad and pond also will full

हर घर पहुंचेगा पानी, जोहड़ और तालाब भी भरेंगे

Wed, 11 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 11 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से ताप लहर से बचाव व राहत के लिए कार्य योजना तैयार की गई है ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में लू से बचाया जा सके। इस संबंध में उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन डॉ. यश गर्ग ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने हर जगह पेयजल की उपलब्धता के साथ जोहड़ों में भी पानी भरवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यहां बता दें कि मंगलवार को ही अमर उजाला ने तालाब-बावड़ी सूखे, भूजल स्तर 300 फीट नीचे पहुंचा शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इससे पहले भी पेयजल संकट को प्रमुखता से उठाया गया था। अब प्रशासन जागा और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ गर्ग ने बताया कि जिला रेवाड़ी में गर्मी के मौसम में सामान्य तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा रिकार्ड किया गया है। ऐसे में बढ़ते तापमान के बीच बचाव भी जरूरी है। इसलिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों, संबंधित दफ्तरों तथा सार्वजनिक स्थलों जैसे सामान्य बस स्टैंड, पटवार भवन, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, चौपाल, धर्मशालाएं व सामुदायिक भवनों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी किए टोल फ्री नंबर
उपायुक्त ने बताया कि कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंडल-1 रेवाड़ी द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टोल फ्री नंबर 18001805678 व दूरभाष नंबर 01274-260317 जारी किया गया है, जिन पर कॉल करके पानी उपलब्ध करवाने के लिए विभाग को अवगत कराया जा सकता है।

डा. गर्ग ने जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल पहुंचाने की उचित व्यवस्था व प्रबंध करें तथा पानी के टैंकरों की उपलब्धता की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वे गर्मी के मौसम में पेयजल शहर व गांव तक पहुंचाने तथा तालाबों में पानी भरवाने की उचित व्यवस्था करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे ताप लहर से प्रभावित व्यक्तियों के बचाव के लिए एक मोबाइल टीम का गठन करें, जिसके साथ आवश्यक दवाइयां व साधन उपलब्ध हों तथा लोगों को लू से बचाव से संबंधित विज्ञापन सार्वजनिक स्थलों पर लगवाएं ताकि लोगों को लू से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी मिल सके। सभी सार्वजनिक व निजी अस्पतालों में लू से बचने के लिए आवश्यक इंतजाम करवाना सुनिश्चित करें।


पंचायत विभाग भरवाएगा जोहड़ों व तालाबों में पानी
उन्होंने जिला पंचायत एवं विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे जिला के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को ग्राम स्तर पर तालाबों व जोहड़ों इत्यादि की सफाई करवाने तथा पानी के भंडारण के लिए उचित प्रबंध करवाने के निर्देश दें। गांव में लगी हुई प्याऊ की साफ-सफाई करवाकर उसमें पेयजल की समुचित व्यवस्था करवाएं तथा सिंचाई विभाग से मिलकर तालाबों व जोहड़ों में पानी भरवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर परिषद, नगर पालिकाओं व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करवाएं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी स्कूलों में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed