फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water ran on the road, wheels of trains also stopped

Rewari News: सड़क पर दौड़ा पानी, ट्रेनों के भी पहिये थमे

Wed, 21 Aug 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Water ran on the road, wheels of trains also stopped
फोटो: 4रेवाड़ी। नाई वाली चौक ​स्थित सब्जी मंडी में भरा बरसात का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में सोमवार की रात दो बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक लगातार छह घंटे तक हुई बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। इसके चलते आवागमन प्रभावित रहा।
जलभराव के चलते पैदल जाने वाले लोगों को सड़क के किनारे दुकानों के किनारे से गुजरना पड़ा। बावल में 85 एमएम तो रेवाड़ी में हुई 72 एमएम बरसात हुई। जिले में औसतन 26.71 वर्षा दर्ज की गई है। बारिश से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया जिससे स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी हुई। डीसी-एसपी आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर घुटने भर पानी भरा था। नाई वाली चौक के पास भी जलभराव होने की वजह से वाहन चालक काफी परेशान रहे। अनाज मंडी पानी से घिरा था। बारिश के चलते रेलवे अंडरपास में घुटने भर पानी भर गया। इसके चलते अंडर पास पूरी तरह से ब्लॉक हो गया। रेलवे अंडरपास में जलभराव के चलते खासतौर से बाइक सवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सर्कुलर रोड, नाई वाली चौक, भाड़ावास मार्ग, शहर के विभिन्न बाजार, बस अड्डा, पुराना हाउसिंग बोर्ड, ब्रास मार्केट, माडल टाउन, रेलवे अंडरपास, पुराना कार्ट रोड, विभिन्न सेक्टर्स, सब्जी मंडी, कुतुबपुर, गुलाबी बाग एरिया सबसे अधिक प्रभावित रहा।

छह घंटे तक हुई बारिश से रेवाड़ी 72, मनेठी में 0.2, पल्हावास में 26, धारूहेड़ा में 3, डहीना में 1, बावल में 85 और कोसली में 1 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed