फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Washing line not being built due to non-operation of long distance trains

Rewari News: लंबी दूरी की गाड़ियों का संचालन न होने से नहीं बन पा रही वाॅशिंग लाइन

Tue, 29 Apr 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Washing line not being built due to non-operation of long distance trains
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 का दोपहर के समय का दृश्य। संवाद - फोटो : शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों के बीच युवा।
रेवाड़ी। 152 साल पुराना रेवाड़ी रेलवे स्टेशन रेलवे की उदासीनता के चलते सिर्फ पैसेंजर ट्रेनों का जंक्शन बनकर रह गया है। कई वर्षों से यहां वॉशिंग एवं पिट लाइन स्थापित करने की मांग जनप्रतिनिधियों व जागरूक नागरिकों की तरफ से की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर वॉशिंग लाइन को लेकर कुछ समय पहले बात जरूर चली थी, मगर बाद में जब वॉशिंग लाइन को लेकर स्टेशन की फिजिबिलिटी जांची गई तो वह मानकों पर खरा नहीं उतरी। इसका कारण यह रहा कि रेवाड़ी रेलवे स्टेशन दिल्ली और जयपुर के बीच में पड़ जाता है। दिल्ली से भी ट्रेनें लंबी दूरी के लिए बनकर चलती हैं और जयपुर से भी ट्रेनें बनकर चलती हैं। दिल्ली और जयपुर से ट्रेनें रेवाड़ी से होकर गुजरती हैं। ऐसे में रेलवे को वॉशिंग लाइन की जरूरत महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन

फिलहाल भविष्य में भी वॉशिंग लाइन को लेकर किसी प्रकार की अभी कोई बातचीत नहीं चल रही है। वॉशिंग लाइन की मांग लंबे समय से लोगों की तरफ से की जा रही है। बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 में रेवाड़ी जंक्शन उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन में आय के मामले में शीर्ष 15 में जगह बनाने में कामयाब रहा था। रेवाड़ी जंक्शन की आय यात्री आरक्षण प्रणाली तथा अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली से 58 करोड़ 67 लाख 52 हजार 920 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed