फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Voter awareness vehicle flagged off

Rewari News: मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Thu, 29 Aug 2024 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness vehicle flagged off
फोटो : 04रेवाड़ी। भजन पार्टी टीम को मतदाता जागरूकता वाहन के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डी
रेवाड़ी। बुधवार को डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने जिला प्रशासन की ओर से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणवी लोक शैली में लोगों को जागरूक करने के लिए भजन पार्टी टीम को मतदाता जागरूकता वाहन के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन का विधानसभा चुनाव में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने पर पूरा फोकस है, जिसके लिए जिले में स्वीप गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी हैं। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि स्वीप अभिायान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी अनुपमा अंजलि के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार 29 अगस्त को मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से भजन पार्टी द्वारा गांव बालावास जाट, मोहम्मदपुर, भडंगी, धारण, टांकड़ी, सांझरपुर, मोहनपुर, चांदूवास, शुक्रवार 30 अगस्त को हरचंदपुर, कालड़ावास, औढ़ी, आनंदपुर, रसियावास, खेड़ी डालूसिंह, केशापुर व साबन तथा शनिवार 31 अगस्त को बावल, बिठवाना, गज्जीवास, करनावास, कमालपुर, धामलाका, छुरियावास व जलियावास में पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवक्ता डा. ज्योत्सना यादव सहित सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के भजन पार्टी कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed