फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Viral patients increased, OPD crowded

वायरल के मरीज बढ़े, ओपीडी में भीड़

Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Viral patients increased, OPD crowded
नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। मौसम परिवर्तन के साथ ही वायरल भी पैर पसारने लगा है। संक्रमण के कारण निजी और सरकारी अस्पतालों में बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 1800 मरीजों ने उपचार कराया है। सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुणा ओपीडी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इसके चलते सबसे ज्यादा लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायतें मिल रही हैं। डॉक्टरों का मानना है कि दिन में तेज धूप और रात में ठंड के चलते तापमान में तेजी से आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से ऐसी स्थिति बन रही है। खासकर अस्थमा और पेट के रोगियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में सामान्य दिनों के मुकाबले पिछले एक सप्ताह में मरीजों की संख्या में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। जहां सामान्य दिनों में ओपीडी 1200 के करीब होती थी, अब यह 1800 के करीब पहुंच गई है। ओपीडी में सबसे अधिक सर्दी और जुकाम के मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि इस सीजन में सबसे ज्यादा वायरल होता है। नाक से वायरस प्रवेश करता है और शरीर में पहुंच जाता है। यह मौसम उसके लिए ठीक होता है। इस दौरान वायरस से बचने के लिए शरीर का तापमान बनाए रखने की जरूरत होती है। इस सीजन में व्यक्ति शरीर में पानी की मात्रा कम न करें भाप लेते रहें और गर्म गुनगुना पानी पिएं। जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है। चिकित्सक के अनुसार 15 दिन पहले तक वायरल इन्फेक्शन से गले में आवाज बैठने की तकलीफ ज्यादा रही। अब मौसम बदलने से खांसी के मरीज बढ़ गए है। ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे मरीजों में ज्यादातर सर्दी-खांसी एवं वायरल फीवर से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन

---------
‘सर्दी-जुकाम होने पर घर में रहें, सावधानी बरतें’
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि संक्रमण से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाइयां लें। सर्दी-जुकाम होने पर घर में रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, विटामिन सी वाले फल खाएं जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अधिकतम तापमान जा सकता है 40 डिग्री के पार
बदले मौसम के कारण दिन में गर्मी रहने से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। रात को भी गर्मी रहने से न्यूनतम तापमान बढ़ा है। यह 16 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार की बात करें तो दिन का तापमान 37.2 और रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब दो-तीन दिन बादल छा सकते हैं। अगले कुछ दिन में अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के पार जा सकता है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा।

इन बातों का रखें ध्यान
- बाहर जाते समय धूल, मिट्टी से खुद का बचाव करें।
- हाइजीन का ध्यान रखें और बाहर खाने से बचें।
- अगर हल्का बुखार भी है तो डॉक्टरों से सलाह लें।
- नियमित अंतराल पर हाथ साफ करते रहें।
- अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम है तो उसके संपर्क में आने से बचें।
- फल और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें।
- विटामिन डी लें, मौसम के अनुसार खानपान भी बदल लें।
------------
पिछले एक सप्ताह का तापमान:
तारिख-अधिकतम-न्यूनतम
17 मार्च-37.2-15.0
18 मार्च-36.5-18.4
19 मार्च-39.0-16.8
20 मार्च-39.5-15.0
21 मार्च-37.7-16.0
22 मार्च-36.8-17.6
23 मार्च-37.2-16.0
------------
स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी
वायरल, खांसी, जुकाम के साथ जिनको अस्थमा है, उनमें कुछ को भर्ती करने की भी जरूरत पड़ रही है। इसके अलावा अब जैसे गर्मी बढ़ेगी, उसी अनुसार फ्लू के भी मरीज बढ़ने लगेंगे। इसलिए लोगों को बदलते मौसम के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
- डॉ. रणवीर सिंह-हृदय रोग विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed