फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vinay Shodh and Yogesh became the provincial coordinators of the sports dimension

विनय शोध और योगेश बने खेल आयाम के प्रांत संयोजक

Sun, 03 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vinay Shodh and Yogesh became the provincial coordinators of the sports dimension
रेवाड़ी। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हरियाणा के 53वें प्रांत अधिवेशन में प्रदेश के 22 जिलों से प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अखिल भारतीय विशेष आमंत्रित सदस्य ममता यादव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत भी शामिल हुए। इस दौरान विनय को शोध आयाम और योगेश भारद्वाज को खेल आयाम का प्रांत संयोजक बनाया गया। अधिवेशन में बीते साल किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष, सहमंत्री व विद्यार्थी परिषद के विभिन्न आयामों से संबंधित नए दायित्वों की घोषणा भी हुई।
विज्ञापन

रेवाड़ी से अभाविप के विभाग संयोजक विनय यादव को शोध आयाम के प्रांत संयोजक का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। शोध आयाम विशेष रूप से शोधार्थियों के साथ कार्य करता है। रेवाड़ी विभाग में जिला रेवाड़ी तथा महेंद्रगढ़ आते हैं। विनय 2018 से विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। 2018 में वे छात्र संघ के चुनाव में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से सचिव पद पर विजयी रहे थे। वे आईजीयू की अभाविप इकाई के अध्यक्ष और दिसंबर 2019 से सितंबर 2021 तक जिला रेवाड़ी के संयोजक रहे। गांव ततारपुर के विशाल राव को पुन: रेवाड़ी जिला संयोजक का दायित्व मिला। विशाल पहले आईजीयू मीरपुर के संयोजक, धारूहेड़ा नगर मंत्री तथा अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदि दायित्वों का निर्वाह कर चुके हैं। वे आईजीयू में एमए योग के छात्र रहे हैं तथा 2018 से विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

उधर जिले के गांव मंगलेश्वर निवासी योगेश भारद्वाज को खेल आयाम का प्रांत संयोजक बनाया गया है। विद्यार्थी परिषद ने देश भर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस नए आयाम की रचना की है तथा सभी प्रांतों में इसके प्रांत संयोजक दायित्व सौंपे गए हैं। योगेश राजकीय महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष, जिला मीडिया संयोजक, जिला कार्यालय मंत्री व सेवार्थ विद्यार्थी जिला संयोजक आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी में बीए के विद्यार्थी हैं। गुरावड़ा की कोमल काकरान को राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत सह संयोजिका के रूप में नया दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्रीय कला मंच प्रदेश के महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और नगरों में कला से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके विद्यार्थियों की कला के प्रति रुचि बढ़ाता है। कोमल इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एमए इतिहास की छात्रा रही हैं। वर्तमान में वे बीएड कर रही हैं और 2019 से इस संस्था के साथ जुड़ी हैं। इससे पूर्व वे राष्ट्रीय कला मंच की जिला संयोजिका और विश्वविद्यालय स्तर पर अनेक दायित्वों का निर्वाह कर चुकी हैं। इनके अलावा रेवाड़ी जिले से तीन प्रांत कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा भी हुई, जिनमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से एमए राजनीति विज्ञान के विद्यार्थी राहुल, राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी में वाणिज्य के छात्र मंगलेश्वर निवासी आशीष शर्मा तथा रेवाड़ी शहर में स्थित केएलपी कॉलेज की छात्रा चिंकी को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का नवीन दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed