फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   villege,wi-fi facilities,bawal,rewari,people

बावल के 21 गांवों को मिली वाई-फाई सुविधा

Sun, 25 Dec 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 25 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
villege,wi-fi facilities,bawal,rewari,people
वाई-फाई
 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी उपायुक्तों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक बैठक ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई नई स्कीमें शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश में शुरू की गई 53 अतिरिक्त ई-सर्विस सेवाएं, हरियाणा भर के 597 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को ग्राम सचिवालयों में शिफ्ट करने के अलावा राज्य के 100 गांवों को वाई-फाई सुविधा से जोड़ने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस योजना में रेवाड़ी जिले खंड बावल के 21 गांव वाई-फाई शामिल हैं। जो गांव इस सेवा से जोडे़ गए हैं, उनमें आनंदपुर, बनीपुर, बिश्रपुरा, धरचाना, गुजर माजरी, कसौला, केशोपुर, खेडा मुरार, खेडी डालू सिंह, किशनपुर, मंगलेश्वर, नांगल तेजू, नांगल उगरा, प्राणपुरा, रघुनाथपुरा, राणौली, रसियावास, शाहपुरा, शेखपुरा, तिहाडा, टिकला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाकर सुविधा से हम अब अपने सभी दस्तावेज सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि कैशलेस योजना के तहत डिजिटल लेनदेन पर प्रथम पुरस्कार- 5 ईनाम 10 हजार प्रत्येक ,द्वितीय पुरस्कार- 10 ईनाम 5 हजार प्रत्येक, तृतीय पुरस्कार- 50 ईनाम 1 हजार रुपये प्रत्येक को दिया जाएगा। उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा आपसी लेनदेन में कैशलेस विधि को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए हर व्यक्ति को कैशलेस ट्रांजेक्शन प्रणाली का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे मोबाइल बैंकिंग ऐप्स, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, स्वाईप मशीन, एटीएम व अन्य विकल्पों आदि का व्यापक स्तर पर प्रयोग करें और अन्य लोगों को भी इनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।


उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशानुसार इस वेबसाइट पर प्रतिदिन अपनी ट्राजेक्शन डिटेल अपलोड करें तथा सरकार द्वारा इसमें भाग्यशाली लोगों को लक्की ड्रा द्वारा पुरस्कार भी दिया जाएगा। वीडियो कान्फ्रेंस में उपायुक्त डॉ. यश गर्ग के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, डीआईओ सुखबीर सिंह, एसबीआई के प्रतिनिधि व एलडीएम एसएस गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed