फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers were made aware under the Seva Pakhwada campaign.

Rewari News: सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक

Mon, 22 Sep 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware under the Seva Pakhwada campaign.
फोटो: 08रेवाड़ी। गांव अलावलपुर में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द - फोटो : बौर क्षेत्र में कटान करती नदी।
रेवाड़ी। रेवाड़ी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सोमवार को डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह ने गांव अलावलपुर और कापड़ीवास में ग्रामीणों एवं सरपंचों से संवाद किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, पौधरोपण, रक्तदान, कानून व्यवस्था, अपराध व अपराधियों से दूरी, साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन और नशा उन्मूलन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर थाना धारूहेड़ा से इंस्पेक्टर विनोद त्यागी और थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा प्रभारी पीएसआई सचिन कुंडू भी मौजूद रहे। ग्रामीणों से बातचीत में उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. रविन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय होना आवश्यक है। इससे अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अक्सर वे अपराधियों के झांसे में आकर जघन्य अपराधों में लिप्त हो जाते हैं। उन्होंने अपील की कि युवा कानून का सम्मान करें, अपराधियों से दूरी बनाए रखें और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed