फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers were made aware about the ill effects of drug abuse and its prevention.

Rewari News: ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे में किया जागरूक

Sun, 02 Nov 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware about the ill effects of drug abuse and its prevention.
ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे जागरूक करते टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्त टीम ने गांव प्राणपुरा व चिमनावास में ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशे से दूर रखने को लेकर विचार-विमर्श किया। निरीक्षक रामपाल ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है।
विज्ञापन

नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ परिवार का जीवन खराब कर देता है। सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। पुलिस के अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं, वहीं अनेक नशाग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है। इनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है, इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें। संबंधित का पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed