फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers should come forward for the development of villages and Goseva: Dr. Arvind Sharma

गांवों के विकास और गोसेवा के लिए आगे आएं ग्रामीण : डॉ. अरविंद शर्मा

Mon, 28 Feb 2022 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers should come forward for the development of villages and Goseva: Dr. Arvind Sharma
जाटूसाना में लाइब्रेरी का उद्घाटन करते रोहतक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व अन्य। - फोटो : Rewari
कोसली। जाटूसाना के शिव मोहन गोशाला में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा और कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शिरकत की। साथ ही उन्होंने गायों के लिए सवामणि भी लगाई। इस दौरान सांसद ने निहाल कौर स्मृति द्वार एवं वीर सेनानी सूबेदार राव रामचंद्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों के विकास और गोसेवा के लिए ग्रामीणों को आगे आना चाहिए। उन्होंने गोसेवा को सर्वोपरि बताया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि जब 1996 में सोनीपत से निर्दलीय सांसद बने तो उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की सभी गोशालाओं में पहुंच कर गोसेवा की। आज उसी सेवा का फल है कि कई क्षेत्रों से बार-बार सांसद बनते हुए जनता की सेवा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर चलते हुए गोसेवा को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोसली सहित पूरा इलाका वीरों की खान है, यहां की माटी में देश सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, उसकी गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा की सिफारिश की जायेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों की रेल संबंधी मांगो का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी 14 मार्च से शुरू होने जा रहे संसद सत्र में मांगो को रखकर मजबूती से पैरवी की जायेगी।
विज्ञापन

सेवा करने से मिलती है सुख-समृद्धि : लक्ष्मण सिंह
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि गो माता के पूजन और सेवा करने से सुख समृद्धि मिलती है। गाय का दूध अमृत के समान है। गोमाता के मूत्र से बनी औषधियों से भी कई प्रकार से रोग दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि हर घर में एक गाय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘डिजिटल लाइब्रेरी में मैगजीन और पाठ्य सामग्री को देख सकेंगे विद्यार्थी’
गांव जाटूसाना की ढाणी में आयोजित डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में हरेक कार्य डिजीटल प्लेटफार्म पर होने लगे हैं, ऐसे में डिजिटल लाइब्रेरी की भी डिमांड होने लगी है, जिसके परिणाम स्वरूप सरकार के साथ निजी तौर पर भी लाइब्रेरी स्थापित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अनूठी लाइब्रेरी में विद्यार्थी आर्टिकल, इमेज, मैगजीन और पाठ्य सामग्री आसानी से देख सकते हैं। उन्हें लाइब्रेरी के लिए मेजर डॉ टीसी राव का धन्यवाद किया। बैज लगाकर रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन
गौशाला परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत गांव जाटूसाना की ढाणी में डिजिटल लाइब्रेरी और गांव में मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। कार्यक्रर्मों में सांसद की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम दादू,दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता महेश वर्मा,डा मेजर टीसी राव, गौशाला जाटूशाना प्रधान रविन्द्र आशावादी, निवर्तमान जिला पार्षद अमित यादव, बेरली मंडल अध्यक्ष डा. सुभाष यादव, रामकुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed