{"_id":"68dd718c6e80d7373402d710","slug":"villagers-protested-against-the-construction-of-a-foot-overbridge-on-the-highway-rewari-news-c-198-1-fth1001-226680-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाईवे पर फुट ओवरब्रिज बनाने को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाईवे पर फुट ओवरब्रिज बनाने को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। जयसिंहपुर खेड़ा में फुट ओवरब्रिज बनाने को लेकर विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फुट ओवरब्रिज बनाने को लेकर ग्रामीणों और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के बीच विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को जयसिंहपुर खेड़ा में ब्रिज निर्माण स्थल पर प्रशासन और पुलिस टीम काम शुरू करवाने पहुंची लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण काम शुरू नहीं हो सका।
ग्रामीणों और दुकानदारों का कहना है कि ब्रिज के नई जगह पर निर्माण से उनकी दुकानों और रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। वहीं पूर्व जिला पार्षद ने बताया कि सर्वे में 106 किलोमीटर पर ब्रिज बनाने के लिए स्थान निर्धारित किया गया था लेकिन दबाव में कुछ अधिकारी इसे 105 किलोमीटर पर बनाने पर अड़े हैं।
इससे चार दर्जन परिवारों के लिए आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मिलकर अपनी शिकायतें रखी थीं। इसके बाद एसडीएम ने प्रक्रिया शुरू की और प्रशासन, पुलिस बल और ब्रिज ठेकेदार के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और ठेकेदार दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि निर्धारित स्थान पर ब्रिज नहीं बनाया गया तो बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अमरपाल, बिंटू सिंह, किशनलाल, अभय, सावित्री, सुनीता, संतोष, शारदा मौजूद रहे।